फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की हत्या: हमलावरों ने घात लगाकर की थी हत्या, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Tue, 26 Jul 2022 03:09 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के ठाकुरगंज में सोमवार रात एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर घात लगाकर बैठे थे और उसे देखते ही फायर झोंक दिया। गोली कारोबारी के पेट में दाहिनी तरफ जा धंसी।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने परिजनों से की मुलाकात। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के भुअर पुल के पास सोमवार देर रात बदमाशों ने कार सवार कारोबारी महेंद्र मौर्य (28) को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महेंद्र को घरवाले ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां कुछ ही देर में उसे मृत घोषित कर दिया गया। देर रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली तो उसने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे। कारोबारी पर फायर करने के बाद पैदल ही भाग निकले। पुलिस निजी रंजिश और कारोबारी दुश्मनी के बिंदु पर जांच कर रही है। मंगलवार सुबह भाजपा नेता अंजनी श्रीवास्तव ने कारोबारी के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने महेंद्र का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दी। उन्होंने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की।

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक भुअर गांव के रोशन लाल का बेटा महेंद्र कपड़े की दुकान चलाता था। उसकी दुकान रिंग रोड पर सीधा गार्डन के पास है। सोमवार रात 9:30 बजे दुकान बंदकर वह कार से घर जा रहा था। भुअर पुल के पास मौजूद दो बदमाशों ने महेंद्र को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पहली गोली ने कार का शीशा तोड़ दिया और दूसरी गोली दाहिने तरफ पेट में जा धंसी। गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए। वारदात महेंद्र के घर से कुछ दूर पर ही हुई थी, इसलिए घरवाले भी थोड़ी ही देर में पहुंच गए और आनन-फानन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें