फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब एक बड़े बिजनेसमैन की पत्नी की हत्या

Mon, 28 Jul 2014 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में असामाजिक तत्वों से कानून का डर खत्म हो गया सा लगता है। अब अपराधी प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले कानपुर में एक बड़ी घटना को अंजाम देने में सफल हो गए हैं।
विज्ञापन


ताजा मामला एक हाई प्रोफाइल बिजनेसमैन की पत्नी के अपहरण और हत्या का है।

यह घटना उस वक्त हुई जब स्वाती बिस्किट कंपनी के मालिक और पार्ले कंपनी के फ्रेंचाइजी पियूष श्यामदासानी और उनकी पत्नी ज्योति श्यामदासानी रविवार रात 9.30 बजे एक रेस्टोरेंट से डिनर करके लौट रहे थे।

तभी उन पर हमलावरों ने हमला किया और ज्योति का पहले अपहरण किया फिर बाद में मौत के घाट उतार दिया। पुलिस लाश को बरामद कर मामले की तहकीकात कर रही है।

‌पति को घायल कर पत्नी का किया अपहरण

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात पियूष और ज्योति चेक मेट रेस्टोरेंट में डिनर करने के लिए रात 9.30 बजे कार से निकले।

दोनों डिनर करके रात करीब 12.45 बजे लौट रहे थे। ज्योति को सर्दी जुकाम था इसलिए उसने एसी बंद करके खिड़की खोल दी थी। ज्यों ही वह नवाबगंज- सीएसए के रास्ते पर आए चार बाइक पर बैठे आठ लोगों ने कार रोकी और उन दोनों से झगड़ने लगे।

पियूष और ज्योति कुछ समझ पाते इससे पहले ही बाइक से उतरकर कुछ लोगों ने पियूष को घायल कर कार से बाहर निकाल दिया और खुद कार में बैठ गए।

करीब तीन सौ मीटर आगे जाने के बाद अपहरणकर्ताओं ने ज्योति की चाकू गोदकर हत्या कर दी और लाश पनकी रोड के ‌किनारे फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

शरीर पर मिले आठ जगह निशान

सोमवार सुबह पनकी इलाके में ज्योति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ज्योति को मोबाइल से ट्रेस किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल में पाया कि ज्योति को चाकू से मारा गया है। उसके शरीर पर आठ जगह चाकू के निशान भी पाए गए हैं।

मौके से कार में तीन चाकू भी बरामद हआ है, हालांकि हमलावरों ने इन चाकुओं का इस्तेमाल नहीं किया।

पुलिस आसपास के लोगों से और जानकारी इकट्ठा कर रही है। शक जाहिर किया जा रहा है कि इसमें पियूष भी शामिल हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें