फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व प्रधान व बसपा नेता की बेरहमी से हत्या

Sat, 23 Apr 2016 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बीघापुर (उन्नाव)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार थाना क्षेत्र के बैजुवामऊ गांव के पूर्व प्रधान बसपा नेता गंगाराम (50) की हत्या कर दी गई। उनका शव शुक्रवार सुबह बीघापुर रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन


उनके सिर पर गहरे घाव और चेहरे पर कुचलने जैसे निशान थे। शव के पास लोहे की जंजीर पड़ी थी। इसके अलावा जेब से एसपी को भेजा गया हत्या की आशंका वाला पत्र भी मिला है।

बेटे ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बैजुवामऊ निवासी गंगाराम (50) पाटन तहसील में टाइपिस्ट का काम करते थे। बड़े बेटे राजेंद्र के अनुसार पिता को गुरुवार को पुरवा के रायखेड़ा निवासी भांजे के मांगलिक कार्यक्रम में जाना था।

वह दोपहर तीन बजे तक तहसील में काम करने के बाद वहां से पुरवा रवाना हुए। शुक्रवार सुबह जीआरपी ने बीघापुर रेलवे स्टेशन के पास पिता का शव मिलने की सूचना दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें