फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों ने मां-बेटी को बैट से पीटा, चिमटे से दबाया गला

Sat, 21 Sep 2013 08:30 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली में फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर की पत्नी प्रतिमा तिवारी और दो साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से शुक्रवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


घर में सामान तो बिखरे मिले लेकिन हत्यारा कुछ ले नहीं गया। पुलिस का कयास है कि हत्या संपत्ति या किसी विवाद को लेकर की गई है।

प्रतिमा लखनऊ के मॉडल हाउस, कैसरबाग निवासी रिटायर्ड एफसीआई मैनेजर हृदय नारायण मिश्र की इकलौती बेटी थीं।
माँ-बेटी थीं घर पर
दिनेश तिवारी लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग स्थित तुलसी नगर में रहते हैं। दिनेश सुबह ड्यूटी पर तो बेटा उत्कर्ष स्कूल चला गया।

घर पर पत्नी प्रतिमा उर्फ गुड़िया (35) और बेटी गुनगुन (2) थी। इसी दौरान हमलावर ने गुड़िया को चिमटा से गला दबाकर और बैट से पीट-पीटकर मार डाला गया।

मासूम के सिर पर भी बैट से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी गई। घटना के कुछ देर बाद मोहल्ले की एक बच्ची खेलते हुए प्रोफेसर के घर पहुंची तो वारदात की जानकारी हुई।

इस हत्या के पीछे रंजिश, लूटपाट या फिर कुछ और..। हत्या की वजह और कातिल कौन है, इसका पता लगाना खाकी के लिए चुनौती बन गया है। हालांकि पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन

करोड़ों की मालकिन थी प्रोफेसर की पत्नी
एफजीआईईटी के असिस्टेंट प्रोफेसर की पत्नी करोड़ों रुपये चल-अचल संपत्ति की मालकिन थी। वह कई साल से यहां शहर के प्रगतिपुरम कॉलोनी के पीछे तुलसी नगर में परिवार समेत रहती थी।

घटना के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर के गांव स्थित घर में ताला लटक गया है। माता-पिता बहू और पोती की मौत से गमजदा हैं। सुल्तानपुर जिले के कादीपुर की रहने वाली प्रतिमा के पिता एसआर मिश्रा एफसीआई में अधिकारी थे। मृतका अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।
विज्ञापन


वही माता-पिता की संपत्ति की वारिस थी। बताते हैं कि उसकी गांव कादीपुर के अलावा लखनऊ जिले के चुंगी नाका मॉडल हाउस के पास करोड़ों की संपत्ति है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें