कानपुर जिले के फर्रूखाबाद में एक दोहरे हत्याकांड के मामले से सनसनी मच गई। यहां आशिकी में जीजा और मौसेरी साली की गोली मार कर हत्या कर दी गई। यहां हैं ऐसे ही कुछ और दहला देने वाले मामले जब अवैध संबंधों के चलते कर दिया गया रिश्तों का खून...
सिद्धार्थनगर के चोरईताल गांव में बीते दिनों ससुराल आए पति को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर जलाकर मार दिया।
महराजगंज जिले के रहने वाले राकेश की शादी चार साल पहले सुमन से हुई थी। शादी के तीन साल बाद उसका गौना हुआ था। एक माह ससुराल रहने के बाद सुमन मायके चली आई थी।
सुमन पति राकेश को अक्सर फोन करके अपना हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट लेकर ससुराल आने को कहती थी। बीते दिनों राकेश मार्कशीट लेकर ससुराल पहुंचा।
सुमन ने प्रेमी प्रेमप्रकाश के साथ मिलकर अपने मकान की दूसरी मंजिल में पति को पहले नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।
इसके बाद दोनों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगते ही राकेश को होश आया तो उसने बचाव के लिए सुमन को पकड़ लिया।
घर वाले उसे रात करीब एक बजे जिला अस्पताल लाए, जहां थोड़े ही देर बाद पति की मौत हो गई।
शराब पिलाई, प्रेमी के साथ मिलकर पति की जान ली
कन्नौज के सिंकदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम नगला सदारी निवासी नंद किशोर जाटव (35) करीब पांच साल से पत्नी व बेटी के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा था।
यहां उसकी पत्नी का पड़ोसी सिद्धार्थनगर जिले के थाना चिलिया के गांव मुडै़ला निवासी सुनील से संबंध हो गए।
पत्नी के पराए मर्द से संबंध रखने से आजिज नंद किशोर दो माह पहले गांव लौट आया और यहीं रहने लगा। उसके दोबारा दिल्ली न जाने पर उसकी पत्नी अपनी बेटी और प्रेमी सुनील केवट (19) के साथ गांव लौटी।
पत्नी दिल्ली से दो बोतल शराब लेकर आई थी। उसने पति को शराब पिलाई। फिर रात में प्रेमी के साथ मिलकर पत्थर से कुचलकर नंद किशोर की हत्या कर दी। शव उसके चचेरे भाई ब्रज किशोर के आंगन में फेंक दिया।
दोस्त की गर्लफ्रेंड से चाहता था सेक्स, मिली मौत!
लखनऊ के मलिहाबाद के गांव भदवाना में अब्दुल हनीफ के हाते में रहकर उनके जानवरों का चारा-पानी व मजदूरी करने वाले दिलदार नट (22) की बीते दिनों हाते में ही चारपाई पर हत्या कर दी गई।
दिलदार के दोस्त रवि नट का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। दिलदार ने कुछ दिनों पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर अपने दोस्तों में चर्चा की थी और युवती के परिवारीजनों से शिकायत करने को कहा था। इसे लेकर रवि से दस दिन पहले झगड़ा हुआ था।
पुलिस की पूछताछ में रवि नट ने खुलासा किया कि दिलदार को उसके प्रेमप्रसंग की जानकारी हो गई थी। उसने प्रेमिका से संबंध बनवाने के लिए दबाव बनाया।
नाराजगी जताने पर उसने दोस्तों में चर्चा की और संबंध न बनवाने पर युवती के परिवारीजनों से शिकायत की धमकी दे रहा था।
धमकी से प्रेमिका को काफी परेशान देखकर उसने दिलदार को ठिकाने लगाने की ठान ली और करीबी दोस्तों संग मिलकर वारदात अंजाम दे डाली। गहरी नींद में सो रहे दिलदार को चारपाई पर ही दबोच कर गला दबाया। इसके बाद कुल्हाड़ी से सिर व चेहरे पर वार करके भागने लगे। नीलू ने कुबूला कि पहला वार उसने किया था।
बीवी से थे नौकर के संबंध तो ले ली जान
वहीं बीते बुधवार कानपुर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। एक बिजली मिस्त्री को जब ये पता चला कि उसकी बीवी के संबंध उसके नौकर से हैं तो वो गुस्से से पागल हो उठा और उसकी हत्या कर दी।
हत्यारे पिंटू का कहना है कि गोपेश के उसकी पत्नी से संबंध थे। इसका पता चलने पर उसने मफलर से गोपेश का गला घोट दिया था।
चकेरी में चार महीने पहले बिजली मिस्त्री गोपेश श्रीवास्तव उर्फ सोनू (32) की हत्या हो गई थी। पुलिस ने खुलासा किया कि उसी के मालिक जितेंद्र कटियार उर्फ पिंटू ने की थी।
क्राइम ब्रांच टीम ने मंगलवार को हत्यारोपी जितेंद्र कटियार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास गोपेश का मोबाइल भी बरामद हुआ है।