फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड बना दंरिदा, रेप के बाद हाईवे पर फेंका

Sat, 14 Jun 2014 12:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में दरिंदों का हौसला दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। एक के बाद एक हो रही बलात्कार की घटनाओं से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं।
विज्ञापन


बदायूं, बहराइच के बाद अब बलात्कार की ताजा घटना सीतापुर और वाराणसी की है।

सीतापुर में जहां ग्रेजुएशन कर रही छात्रा के साथ उसके ही ब्वॉयफ्रेंड ने बलात्कार किया वहीं, वाराणसी में एक विक्षिप्त युवती के साथ दो रिक्शाचालकों ने दुष्कर्म किया।

मिलने बुलाया और किया घिनौना काम

पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय बीए की छात्रा अंबरीश नाम के लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। अंबरीश ने बुधवार शाम उसे मिलने के लिए बुलाया था।

जब छात्रा ‌मिलने पहुंची तो उसके साथ दो और लड़कों के होने पर उसने साथ चलने से मना कर दिया।

एसएसपी जगदीप सिंह के मुताबिक, छात्रा के मना करने पर तीनों उसे जबर्दस्ती पकड़कर एक कमरे में ले गए, जहां अंबरीश ने उसके साथ रेप किया, वहीं बाकी दो दोस्त चले गए।

बाद में छात्रा को अंबरीश लखनऊ-सीतापुर हाइवे पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने अंबरीश को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रिक्‍शेवालों ने किया विक्षिप्त के साथ दुष्कर्म

वाराणसी में 17 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ दो रिक्‍शेवालों ने दुष्कर्म किया।

यह घटना बुधवार शाम एफसीआई के निकट एक बागीचे में हुई। बागीचे की देख-रेख करने वाले और उनके साथियों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

आरोपियों पर केस दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी रिक्‍शाचालक सुरेश यादव बिहार के गया जिले का है।

पुलिस के मुताबिक वह रेलवे स्टेशन से विक्षिप्त महिला को अपने साथ रिक्‍शे पर लाया और सूनसान जगह के लिए बागीचे में रुक गया। उसके साथ एक और रिक्‍शाचालक पारसनाथ पटेल भी था।

रेप से पहले उन्होंने युवती को पीटा और उसका मुंह बांध दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें