फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीति जिंटा से छेड़छाड़, नेस वाडिया पर केस

Sat, 14 Jun 2014 11:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने पूर्व प्रेमी और बिजनेसमैन नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़, दुर्व्यवहार और धमकाने का केस दर्ज कराया है। प्रीति और वाडिया दोनों ही आईपीएल की क्रिकेट टीम किंग्स इलेवन पंजाब में हिस्सेदार भी हैं। 39 वर्षीय अभिनेत्री ने बृहस्पतिवार रात को मैरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 30 मई को वानखेड़े स्टेडियम के अंदर 44 वर्षीय वाडिया ने उसके साथ छेड़छाड़ की। 30 मई को वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का मैच खेला गया था।

प्रीति जिंटा की लिखित शिकायत पर वाडिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (हमला या जबरदस्ती करना), 504 (इरादतन बेइज्जती करना), 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और 509 (महिला के खिलाफ अभद्र भाषा या कार्य करना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पहले भी विवादों में घिर चुके हैं नेस

5 साल तक एक दूसरे के साथ रहे अभिनेत्री और बिजनेसमैन के आपसी रिश्तों में कुछ समय पहले खटास आई गई थी। आईपीएल शुरू होने से पहले प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के बीच शादी की चर्चा हो रही थी। पर अचानक ही दोनों के रिश्ते में खटास आई। बताया जाता है नेस वाडिया चाहते थे कि शादी के बाद प्रीति ‌फिल्मों में काम न करें।

इससे पहले भी नेस वाडिया छेड़खानी के विवाद में घिर चुके हैं। नेस वाडिया को किंग्स इलेवन पंजाब के कोऑनर मोहित बर्मन की तरफदारी करने की वजह से पिटना पड़ा था। आरोप था कि मोहित बर्मन ने दक्षिण अफ्रीका के मशहूर और प्रभावशाली परिवार की बहू को छेड़ने और फिकरे कसने की हकरत की थी। यह मामला दक्षिण अफ्रीका में आईपीएल के दौरान हुआ था। इस मामले में निजी सुरक्षा गार्ड और पुलिसवालों ने नेस वाडिया और मोहित की धुनाई कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें