माल थाना क्षेत्र में बुधवार रात नवनिर्मित घर की गैलरी में सो रहे युवक को हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। युवक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला प्रेमप्रसंग का बताया गया है।
माल थाने के एसएसआई गनेश तिवारी ने बताया कि गांव अटवा निवासी जब्बार बुधवार रात खाना खाने के बाद नवनिर्मित मकान की गैलरी में सो रहा था। इस बीच हमलावरों ने उसे गोली मार दी।
फायर की आवाज सुनकर दौड़े उसके भाई सत्तार व परिवार के अन्य लोगों के शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। सत्तार ने जगती खेड़ा के साबिर उसके भाई लाला, बेटे हामिद व दामाद बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।