फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और मासूम बता भी न पाई कि उसके साथ हुआ क्या

Mon, 03 Feb 2014 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोहां में आठवीं के छात्र ने शनिवार को सहेली के साथ निकली पांच वर्ष की मासूम को दबोच लिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


रोते हुए घर पहुंची बच्ची की आपबीती सुनते ही मां-बाप सकते में आ गए। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जेजे बोर्ड के निर्देश पर किशोर को मोहान रोड स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया है।
निगोहां क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति के अनुसार उसकी पांच वर्षीय बच्ची पास में ही रहने वाली एक अन्य मासूम के साथ घर से निकली थी। कुछ देर बाद दोनों बच्चियों रोते-सिसकते हुए लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बेहद सहमी हुई थीं। बेटी की हालत देख उसे अनहोनी की आशंका हुई, लेकिन मासूम कुछ भी बता नहीं पा रही थी। इस पर उसके साथ गई बच्ची से पूछा।

उसने बताया कि रास्ते में गांव में रहने वाले किशोर ने पकड़कर गलत काम किया। इस पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के नाबालिग होने के चलते बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें