फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के मोबाइल ही हो गए चोरी

Mon, 03 Feb 2014 09:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियांव में रविवार को पशुधन प्रसार अधिकारी पद की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को मोबाइल व सामान रखने के एवज में टोकन थमा वसूली की गई।
विज्ञापन


परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी सामान गायब देख सकते में आ गए।

गुस्साए अभ्यर्थियों ने स्कूल प्रबंधन पर चोरी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस संचालक और अभ्यर्थियों को चौकी ले गई। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मड़ियांव के प्रीतिनगर स्थित निजी कॉलेज को पशुधन अधिकारी पद की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था।

विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थी केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे। आरोप है कि कॉलेज संचालक हंसराज सिंह ने अभ्यर्थियों का मोबाइल व सामान जमा करने के लिए दो चपरासी को तैनात किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए प्रति अभ्यर्थी दस रुपये वसूले गए। परीक्षा के बाद अभ्यर्थी पहुंचे तो सारा सामान गायब था।

इस पर भड़के अभ्यर्थियों ने स्कूल संचालक के कक्ष में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी लाई। अभ्यर्थियों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें