फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से फोटो खींचकर करता था अश्लीलता

Sun, 05 Apr 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजारीमोड़ निवासी एक छात्रा से पानी टंकी इलाके में रहने वाला युवक आए दिन मोबाइल से फोटो खींचकर अश्लील मैसेज भेजता था।
विज्ञापन


जिससे क्षुब्ध छात्रा ने कोचिंग आना बंद कर दिया था। युवक को दो दिन पूर्व छात्रा ने पहचान लिया। जिस पर भागने लगा। इसमें उसका मोबाइल गिर गया।

पुलिस ने मोबाइल में फोटो मिलने पर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली देहात थाना अंतर्गत बंजारीमोड़ निवासी 23 वर्षीय युवती डिग्री की छात्रा है।

वह पानी टंकी पर कोचिंग करती थी। यहां पर रायल फर्नीचर हाउस पर रहने वाला युवक अरशद निवासी नाजिरपुरा उससे अश्लीलता करता था। मोबाइल से फोटो खींचता था।
विज्ञापन

परेशान छात्रा ने बंद की कोच‌िंग

फोटो खींचकर उसके नंबर पर अश्लील मैसेज भी भेजता। छात्रा ने इससे तंग आकर कोचिंग आना बंद कर दिया था।

उसके पिता ने दी गई तहरीर में कहा कि युवक को दो दिन पूर्व शाम साढ़े पांच बजे बंजारी मोड़ के निकट उनकी पुत्री ने पहचान लिया।

पकड़ने पर युवक मोबाइल को गिर गया। लेकिन वह फरार हो गया। एसओ विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें