फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की फेसबुक आईडी हैक कर ऐंठे रुपये, साइबर सेल में की शिकायत

Wed, 10 Jan 2018 03:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ गोमतीनगर निवासी महिला की फेसबुक व ई-मेल आईडी हैक करके शातिर ने उसकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को ठग लिया। शातिर ने महिला के रिश्तेदारों को मुसीबत में होने की जानकारी देते हुए मदद करने के मेसेज भेजे।  इसके साथ एसबीआई का अकाउंट नंबर भी भेजा। एक रिश्तेदार ने 8000 रुपये जमा कराए, तब ठगी का पता चला। पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि शातिर कुछ दिन से उनका फेसबुक अकाउंट चला रहा था। उसने फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को परिवार के सदस्यों के गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की जानकारी देते हुए आर्थिक मदद मांगी। एक रिश्तेदार ने ठग की ओर से भेजे गए अकाउंट में 8000 रुपये जमा करा दिए।

बीते दिनों रिश्तेदार ने फोन कर बीमार के हालचाल पूछे तो महिला भौचक्की रह गई। उसने रिश्तेदार से जानकारी ली तब फेसबुक अकाउंट हैक होने और रुपया वसूलने की साजिश का पता चला। पीड़िता ने बताया कि साइबर सेल की टीम अकाउंट हैक करने वाले का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल उसका अकाउंट ब्लॉक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें