फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह में कपड़ा ठूंस किशोरी से किया दुष्कर्म!

Thu, 02 Oct 2014 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महरूआ
विज्ञापन
विज्ञापन
महरूआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी के साथ रेप कर जान से मारने का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर चार के विरुद्ध  प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक गांव निवासिनी रेखा (15) पुत्री राधे (दोनों परिवर्तित नाम) मंगलवार देर सायं शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी, तो परिवारीजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन


उसकी खोजबीन शुरू की गई तो वह गांव के बाहर जंगल में वह बेहोशी की हालत में मिली। वह खून से लथपथ थी। उन्होंने आननफानन में इसकी जानकारी पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी।

पुलिस ने किशोरी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बुधवार को होश में आने पर किशोरी ने बताया कि शौच के दौरान खजूरडीह गांव के राधेश्याम, रामबोध, परशुराम व अमरजीत उसके मुंह पर कपड़ा ठूंस कर जंगल में खींच ले गए।
विज्ञापन


वहां उसका हाथ पैर बांधकर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया, जिससे वह बेहोश हो गई।

बाद में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया। एसओ रामशरण चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। एसओ ने बताया कि घटना की परिस्थितियों के अनुरूप फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें