फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईनाम तो नहीं मिला पर लुट गए 20 हजार

Mon, 03 Mar 2014 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इको गार्डन के एक कर्मचारी से एटीएम कार्ड की गोपनीय जानकारियां लेकर ठग ने ऑनलाइन रकम उड़ा दी।
विज्ञापन


कर्मचारी ने हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर कराई है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।
मूलरूप से रामपुर के चौकोनी निवासी नरेंद्र पाल ने बताया कि 28 फरवरी को दोपहर करीब डेढ़ बजे एक फोन आया।

कॉल करने वाले ने खुद को मोबाइल कंपनी का अफसर बताते हुए लकी ड्रा में 51,000 रुपये जीतने की जानकारी दी।

बातों-बातों में ही उसने नरेंद्र से अकाउंट नंबर और एटीएम कार्ड की गोपनीय जानकारियां हासिल कर लीं। फोन रखते ही नरेंद्र के फोन पर अकाउंट से रुपये निकलने के मैसेज आने लगे।
विज्ञापन


बकौल नरेंद्र, पहला मैसेज नौ रुपये का आया। इसके बाद पांच-पांच हजार सहित अलग-अलग धनराशि कर कुल 20,218 रुपये निकाल लिए गए। अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक की हलवासिया शाखा में है।
विज्ञापन


पहला मैसेज आते ही उन्होंने तत्काल बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर फोन कर ट्रांजेक्शन बंद करने को कहा।

बावजूद इसके बैंक की तरफ से ट्रांजेक्शन बंद नहीं हुआ। नरेंद्र ने अज्ञात फोन नंबर धारक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें