फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे निकाह पर हंगामा, दूल्हे मियां गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2014 09:26 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलीबाग के कुम्हारमंडी में दूसरा निकाह करने पहुंचे दूल्हे मियां को रविवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। निकाह की जानकारी पाकर पहली पत्नी महिला थाना की पुलिस लेकर आयोजन स्थल पहुंच गई।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे तक हाय-तौबा मची रही। सूचना पर पहुंची पीजीआई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लालकुआं निवासी शकील अहमद का कुम्हार मंडी निवासी नरगिस से निकाह होना था।

दोपहर को गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर शकील कुम्हार मंडी पहुंचे। निकाह की तैयारी चल रही थी कि इसी दौरान लालकुआं निवासी कमला देवी महिला थाने से पुलिस लेकर पहुंच गई।
विज्ञापन


कमला ने सोलह वर्ष पहले शकील से निकाह की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। शकील के इन्कार करने पर कमला के साथ आए लोगों ने कई साक्ष्य पेश कर दिए। इस बीच परिवार और रिश्तेदारों का जमावड़ा लग गया।

हंसी-खुशी के माहौल में तनाव पसरते ही लोग खिसकने लगे। डेढ़ घंटे तक दोनों परिवार और कमला के बीच कहासुनी होती रही। सूचना पाकर पीजीआई पुलिस पहुंची और शकील को गिरफ्तार कर थाना ले गई।

कमला ने बताया कि महिला थाना में उसने पति के खिलाफ दूसरा निकाह करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नरगिस की बहन रजिया ने बताया कि शकील से बीते वर्ष निकाह तय हुआ था।

19 दिसंबर को दोनों की मंगनी हुई। सदर में एक दुकान पर काम करने वाले शकील से रिश्ता तय करते समय जानकारी की गई थी, तब उसके शादीशुदा होने की बात सामने नहीं आई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें