फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली बुजुर्ग महिला की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध

Thu, 14 Jun 2018 12:50 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर घर में अकेली बुजुर्ग महिला की बदमाशों ने हत्या कर लूटपाट की। शाम को नौकरानी पहुंची तब वारदात का पता चला। संगीन वारदात से कॉलोनी में सनसनी फैल गई। कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने चिह्नित किया है।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक नगर ट्रांसगोमती हरेंद्र कुमार ने बताया कि इंदिरानगर के सेक्टर-11 में एकता पार्क के सामने स्थित आवास में रहने वाली लक्ष्मी वार्ष्णेय (74) की उनके ड्राइंग रूम में हत्या कर दी गई। सिर पर ठोस वस्तु से चोट के निशान थे। आशंका है कि बदमाशों ने गला दबाने के साथ सिर पर वार करके हत्या की। इसके बाद इत्मीनान से सेफ व लॉकर खंगाले।

नौकरानी के जाने के बाद निकला था बेटा
पुलिस के मुताबिक नौकरानी नेहा ने बताया कि वह बुधवार सुबह 9:30 बजे खाना पकाने के साथ अन्य काम करके चली गई थी। उस वक्त घर में लक्ष्मी वार्ष्णेय व उनके बेटे नितिन थे जबकि बहू मायके गई हुई है। शाम छह बजे खाना पकाने आई तो मुख्य दरवाजा भीतर से बंद था। सीढ़ी की तरफ के दरवाजे से घर में पहुंची तो ड्राइंग रूम में लक्ष्मी का खून से लथपथ शव पड़ा था। नितिन का कहना है कि वह खाना खाने के बाद 10:30 बजे ड्यूटी पर निकल गया था।
विज्ञापन


पुलिस को शक-परिचित ने अंजाम दी वारदात
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार का मानना है कि जिस तरह वारदात अंजाम दिया गया उससे लगता है कि लक्ष्मी से किसी बहाने से दरवाजा खुलवाया गया था। ड्राइंग रूम तक आसानी से पहुंचने के बाद बदमाशों ने उन पर हमला किया। जान बचाने की कोशिश में उनकी चूड़ियां टूट गई थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें