फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की अवैध शराब से मदहोश हो रही राजधानी

Sat, 31 Aug 2013 11:09 AM IST
लखनऊ/अनिल त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से तस्करी कर शराब राजधानी में बेची जा रही है। शुक्रवार को पीजीआई पुलिस ने शराब तस्करों के अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर कल्ली गांव के एक मकान से सप्लायर समेत तीन को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने कार एवं डीसीएम भरी 16.32 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपियों ने जुर्म कबूलते हुए छह माह से कारोबार से जुड़े होने की बात कही। साथ ही अपने साथियों के नाम भी कबूले हैं।

सीओ कैंट बबिता सिंह के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर एसओ पीजीआई अमित कुमार तोमर के नेतृत्व में टीम गठित कर निगरानी के आदेश दिए गए।

इस दौरान जानकारी मिली कि हसनगंज के डालीगंज निवासी हिमांशु जायसवाल व मूलरूप से कानपुर निवासी व हिमांशु का करीबी संजय जायसवाल कल्ली गांव स्थित टंडन के मकान में हरियाणा की शराब तस्करी कर स्टोर करते हैं। साथ ही रूपांतरित इंडिका कार से सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के छापेमारी कर पुलिस ने टंडन के मकान से इंडिका कार व डीसीएम भरी अंग्रेजी शराब बरामद की और हिमांशु, संजय व एटा के सहावर निवासी व डीसीएम चालक मो. हनीफ को भी दबोच लिया।

पुलिस की मानें तो संजय डालीगंज के हिमांशु के साथ उसके घर पर रहता था। पकड़ी गई शराब में बैग पाइपर 87 गत्ता, इम्पिरियल ब्लू 71 गत्ता, रॉयल स्टेग 85 गत्ता व मैक डावल 30 गत्ता शामिल है।

3336 बोतल की कीमत 16,32,270 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरोह का कारोबार हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व यूपी समेत कई राज्यों में फैला है।

एक बोतल पर दो गुने का फायदा       
पुलिस की मानें तो हरियाणा तस्करी कर लाई जा रही शराब में एक बोतल पर दोगुने का फायदा है। दरअसल, हरियाणा में शराब पर लगने वाला उत्पाद कर यूपी से आधा है, इससे यूपी में 500 रुपये में बिकने वाली शराब हरियाणा में 250 रुपये में मिलती है।

तस्कर 250 रुपये में शराब खरीद कर हरियाणा से तस्करी कर यूपी लाता है। रास्ते व पुलिस का खर्चा निकाल कर भी तस्कर को एक बोतल में डेढ़ गुना से अधिक का फायदा मिलता है। जानकारों की मानें तो यह कारोबार पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है।

आलमबाग व नाका में खूब बिकती शराब
आलमबाग के चंदरनगर एवं नाका के चारबाग व राजेंद्रनगर इलाके में हरियाणा की शराब धड़ल्ले से बेची जाती है। प्रशिक्षु आईपीएस संजीव त्यागी ने लाखों की शराब पकड़ कर इसका भंडाफोड़ किया था।

प्रशिक्षु आईपीएस ने खुलासा किया था कि चंदरनगर के स्पोर्ट्स का सामान बेच रहे दुकानदार अपनी दुकान से शराब बेच रहे हैं। इलाके में अवैध शराब के आरोप में पूर्व में पकड़े गए अमन व एक हिस्ट्रीशीटर का हस्तक्षेप माना जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें