फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरेंज और लव मैरिज के बाद तीसरी से चक्कर

Mon, 20 Jan 2014 09:35 AM IST
अभिषेक यादव/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अरेंज मैरिज के बाद गुपचुप अफेयर और फिर लव मैरिज। कुछ समय बीतने के बाद तीसरी के साथ रोमांस।
विज्ञापन


इस दौरान प्रेम विवाह करने वाली युवती ने तीसरी लड़की के साथ गोमतीनगर विस्तार स्थित एक अपार्टमेंट में रंगे हाथ पकड़ लिया।

युवती ने नौ जनवरी को गोमतीनगर थाने में पति के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। कानपुर निवासी युवती के अनुसार आठ वर्ष पहले शादी हुई और उसके तीन बच्चे हैं। बाद में उसे पति के पहले से शादीशुदा होने का पता चला।

पहली पत्नी से भी तीन बच्चे हैं। रंगीन मिजाज पति अब तीसरी के चक्कर में है।

इसके चलते दोनों पत्नियों और बच्चों के भविष्य पर प्रश्न चिह्न लग गया है। पीड़ित के अनुसार वह नहीं चाहती कि किसी और का जीवन खराब हो,इसी के चलते पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन


एक टेलीकॉम कंपनी के हजरतगंज स्थित कॉल सेंटर में काम करने के दौरान युवती की मुलाकात गोंडा निवासी कमल किशोर मिश्र से हुई।

मेलजोल बढ़ा और उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ कमल से शादी कर ली। गोंडा में रहने के दौरान अक्सर कमल रात को घर नहीं आता था।

नाराजगी जताने पर पिता की नाराजगी का बहाना बनाया। कुछ दिन बीतने पर पता चला कि कमल की पहले ही शादी हो चुकी है। उलाहना देने पर पहली पत्नी से अलग होने की बात कही। कोई रास्ता ने देख युवती ने उस पर भरोसा कर लिया।

इधर कुछ दिनों से कमल लखनऊ में ही रहने लगा। शक होने पर पति को तलाशती हुई युवती लखनऊ आई। पड़ताल करने पर पता चला कि वह गोमतीनगर एक्सटेंशन के गंगा अपार्टमेंट में किसी और लड़की के साथ रह रहा है।

हालांकि उसके पहुंचने की जानकारी पर कमल वहां से खिसक लिया। इसके बाद शारदा अपार्टमेंट में रहने लगा। आखिरकार युवती ने पति को एक अन्य लड़की के साथ पकड़ लिया।

पिटाई की गई
पीड़ित का आरोप है कि पोल खुलने पर कमल ने उसे अपार्टमेंट में ही बंधक बनाकर पीटा। उसे अपने साथ रखने से इन्कार करते हुए पिता से रुपये लाने को कहा। इस बीच साथ रह रही लड़की वहां से खिसक गई।

किसी तरह वहां से निकली युवती ने गोमतीनगर थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में महिलाओं के हक के लिए संघर्ष करने वाली नाइश हसन युवती का साथ दे रही हैं।
विज्ञापन


इस बीच युवती ने बताया कि पति फोन नहीं उठा रहा है। गंगा अपार्टमेंट में ही रह रहे एक अन्य व्यक्ति के जरिए बात हुई है। कमल उसे लगातार कानपुर लौटने की धमकी दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें