फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात से इंकार करने पर युवती पर फेंका तेजाब, जख्मी

Fri, 20 May 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भपात कराने से इंकार करने पर एक युवक ने गुरुवार देर रात युवती पर तेजाब फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवती के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया है। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है।
विज्ञापन


अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 25 वर्षीय युवती के साथ कटरिया याकूबपुर गांव निवासी अरुण कुमार ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इससे युवती गर्भवती हो गई।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार गुरुवार रात लगभग 11 बजे अरुण कुमार ने युवती को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया।
आरोप है कि अरुण उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

शादी करने का दबाव बनाया तो कर दी वारदात

युवती ने इसका विरोध किया और उसने शादी करने के लिए कहा। इसके बाद अरुण ने न सिर्फ युवती की पिटाई कर दी बल्कि उस पर तेजाब फेंक दिया। इससे युवती बुरी तरह झुलस गई।

आसपास मौजूद ग्रामीणों के दौड़ने पर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बाद में शुक्रवार को युवती के पिता ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ महेंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें