फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरोह का खुलासा: 'रुपये निकालो नहीं तो दुष्कर्म के आरोप में भिजवा दूंगी जेल', पति के साथ मिलकर करती थी लूट

Sat, 04 Sep 2021 12:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पुलिस ने एक गिरोह का खुलासा किया है जो कि सवारियों से सूनसान जगह पर लूटपाट करता था। इसमें एक महिला, उसका पति व साथी शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस की पकड़ में आया गिरोह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारबाग स्टेशन से मोहनलालगंज तक के लिए रात में ऑटो से सवारी तलाशते थे। रास्ते में सुनसान जगह सवारी से लूटपाट करते थे। विरोध पर गिरोह की मास्टरमाइंड महिला दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजने की धमकी देती थी। ऐसे एक गिरोह का खुलासा पीजीआई पुलिस ने किया।

विज्ञापन


गिरोह की महिला, उसके पति के साथ एक और साथी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में नगराम के हसनपुर कनेरी निवासी मंजू देवी, उसका पति अवधेश कुमार और दोस्त राजाजीपुरम निवासी यूनुस अली है। पुलिस ने ऑटो, बाइक, नकदी व मोबाइल बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक पीजीआई आनंद प्रकाश शुक्ला के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात को करीब दो बजे एक व्यक्ति ने कॉल कर मोबाइल व रुपये लूटने की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया तो लोकेशन चारबाग स्टेशन पर मिली। पुलिस वहां पहुंची तो मंजू को देखते ही एक बार ठिठक गई। फिर मंजू, अवधेश व यूनुस तीनों को हिरासत में लिया। थाने में हुई पूछताछ में आरोपियों ने कुबूला कि एक महीने में 15 से 20 लोगों से लूट कर चुके हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे अंजाम देते थे वारदात

पुलिस के मुताबिक, गिरोह रोज रात को चारबाग स्टेशन पहुंच जाता था। मंजू ऑटो में रहती थी जबकि अवधेश व यूनुस सवारियां तलाशते थे। गिरोह युवकों व पुरुषों सवारियों को निशाना बनाता था। चारबाग से पीजीआई, मोहनलालगंज इलाके में जाने वाली एक या दो सवारियों को ऑटो में बैठाते थे। सुनसान स्थान पर पहुंचते ही मंजू छेड़छाड़ का आरोप लगाकर शोर मचाना शुरू कर देती थी। इस पर ऑटो रोककर दोनों साथी उसकी पिटाई करने लगते थे। छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर लूटपाट करते थे।

थाने गए थे दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने
पीजीआई पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले थाने पहुंचे अवधेश ने एक युवक पर पत्नी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मंजू ने उक्त युवक का मोबाइल नंबर भी दिया। आरोप था कि युवक उसे लेकर होटल में गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने होटल की पड़ताल की और सीसीटीवी खंगाले तो आरोप गलत मिला। पुलिस ने युवक से तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें