फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: महिला के हाथ-पैर बांधकर उसे धूप में बैठा दिया, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Sat, 04 Sep 2021 05:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी

सार

अमेठी जिले के एक गांव का एक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो में एक महिला जिसके हाथ बंधे हुए हैं धूप में बैठी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर शनिवार को एक महिला का रस्सी से हाथ-पैर बांधकर धूप में बैठाने का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के दादरा गांव का बताया जा रहा है। महिला के पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

मिशन शक्ति कार्यक्रम में भले ही महिलाओं को सशक्त बनाने की कोशिश की जा रही हो लेकिन जिले में शुक्रवार रात से सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो पुलिस प्रशासन की सक्रियता की पोल खोल रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला धूप में बैठी दिख रही है। रस्सी से उसके हाथ-पैर बंधे हुए हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि महिला मुसाफिर खाना थाना क्षेत्र के दादरा गांव की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि वीडियो में बंधक बनाई गई महिला का नाम कमलेश व उसके पति का नाम शैलेश बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना अपडेट होते ही पुलिस गांव पहुंची और महिला को बंधक मुक्त कराने के बाद उसकी तहरीर पर शैलेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। एसएचओ परशुराम ओझा ने बताया कि शैलेष फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें