फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली महिला की तीन बेटियों सहित हत्या, सनसनी

Thu, 05 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मौरावां (उन्नाव)
विज्ञापन
बहू व तीन पौत्रियों की हत्या के बाद सास व अन्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मौरावां कसबे के मोहल्ला चौधराना में अनिवासी भारतीय की पत्नी और उनकी तीन बेटियों की हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त इन चारों के अलावा घर में कोई नहीं था। घर के दरवाजे भी अंदर से बंद थे।
विज्ञापन


अनुमान है कि हत्यारे बगल के मकान से छत के रास्ते आए थे। बुधवार सुबह पड़ोस में रहने वाली महिला की सास के आने पर हत्याकांड का पता चला। छत के रास्ते घर में पहुंची पुलिस ने शव बरामद किए। शव खून से सने थे। उन पर चोटों के निशान भी थे। उनसे बदबू उठ रही थी।

इससे अनुमान है कि इन्हें सोमवार रात को मारा गया। हत्या क्यों और किसने की, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस दुष्कर्म की आशंका पर भी जांच कर रही है। आई, डीआईजी, एसपी आदि ने भी मौका मुआयना किया। पति को सूचना भेज दी गई है। उसके विदेश से आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

देर त‌क मेन गेट खटखटाती रही

महिला व उसकी तीन बेटियां - फोटो : amar ujala
चौधराना मोहल्ले के मनोज कुमार अपने बेटे आनंद (24) के साथ विदेश में नौकरी करते हैं। पत्नी सरिता देवी (40) अपनी बेटी मोनिका (20), महिमा उर्फ मोनू (15) व आस्था (10) के साथ घर पर रहती थीं। मनोज की मां चंद्रावती घर के बगल में दूसरे मकान में अन्य बेटों के साथ रहती हैं।

चंद्रावती बुधवार सुबह बहू सरिता से सतुआ पीसने की चकिया मांगने पहुंची। देर तक मेन गेट खटखटाती रहीं। कोई उत्तर न मिलने और घर से अंदर से बदबू उठती देख छत पर गईं। आंगन में झांका तो सरिता व उनकी दो बेटियों के शव देख चीख पड़ीं।

एक चारपाई पर सरिता सबसे छोटी बेटी आस्था के साथ मृत पड़ी थीं। पास में दूसरी चारपाई पर महिमा का शव था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। बगल के मकान से छत के रास्ते भीतर पहुंची पुलिस को बड़ी बेटी मोनिका का शव कमरे में तख्त पर पड़ा मिला।

तीनों के शव खून से सने थे। चेहरों पर वजनी चीज से प्रहार के निशान थे। सभी के शरीर पर बड़े़ फफोले भी थे। चंद्रावती के मुताबिक सोमवार शाम तक सभी को जीवित देखा गया था।
विज्ञापन

एसपी ने कहा, विषाक्‍त भोजन खाने से हुई मौत

घटनास्‍थल पर पहुंचे विधायक उदयराज व एमएलसी सुनील यादव - फोटो : amar ujala
घटना की जानकारी पाते ही डीआईजी आर के एस राठौर, एसपी नेहा पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लखनऊ से आई फारेंसिक टीम ने नमूने लिए।

दोपहर बाद तक विषाक्त भोजन से मौत की बात कह रहीं एसपी ने फारेंसिक टीम की जांच के बाद घटना को हत्या करार दिया।

दोपहर तक परिजनों को शव नहीं देखने दिए गए। भड़के परिवारीनजों ने हंगामा कर पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया। घंटों हंगामा चला। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाई और भीड़ को भगाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसपी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। देर शाम आईजी ए सतीश गणेश भी मौके पर पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें