फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: परिवारिक कलह से परेशान महिला मासूम बेटियों समेत कुएं में कूदी, तीनों की मौत

Sat, 01 May 2021 11:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच

सार

कौशल्या देवी (25) पत्नी संदीप वर्मा का शुक्रवार को परिवार के लोगों से विवाद हुआ था। वह देर शाम गोद में ढाई वर्ष की मासूम बेटी लक्ष्मी और रागिनी (5) को साथ लेकर निकल पड़ी। गांव में स्थित एक कुएं के पास पहुंचते ही उसने अचानक दोनों बेटियों के साथ छलांग लगा दी।
विज्ञापन
घटना के बाद मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के रुपईडीहा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर के ग्राम बंजरिया में एक विवाहिता ने गोद में दो बेटियों को लेकर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पारिवारिक विवाद में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


रुपईडीहा के बंजरिया गांव निवासी कौशल्या देवी (25) पत्नी संदीप वर्मा का शुक्रवार को परिवार के लोगों से विवाद हुआ था। वह देर शाम गोद में ढाई वर्ष की मासूम बेटी लक्ष्मी और रागिनी (5) को साथ लेकर निकल पड़ी। गांव में स्थित एक कुएं के पास पहुंचते ही उसने अचानक दोनों बेटियों के साथ छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई।

जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह घटनास्थल पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाले गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें