प्रभारी निरीक्षक आनंद तिवारी के मुताबिक रेस्टोरेंट संचालक सुमित ने बताया कि ऋषि को शनिवार को ही काम पर रखा गया था। रविवार से उसे काम की शुरूआत करनी थी। रात में सभी कर्मचारी सोने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ इसकी उन्हें जानकारी नही है।
लोहिया में हंगामा
पुलिस ने ऋषि को देर रात को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां मौत के बाद शव को मर्च्युरी में रखा गया था। रविवार को जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। उसी समय परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। विकासनगर पुलिस पर आरोप लगाया कि वह तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। हालांकि पुलिस ने आरोप को निराधार बताया। हत्या का मुकदमा दर्ज होने की बात कही।