फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयावह: सुल्तानपुर में निर्भया कांड जैसी वारदात, चलती बस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, बदहवास हालत में मिली

Wed, 30 Jun 2021 08:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर जिले में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी भयावह वारदात हुई है। चलती बस में एक किशोरी का सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वह बदहवास हालत में मिली।
विज्ञापन
इसी बस में हुई वारदात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक किशोरी के साथ चलती बस में सामूहिक दुराचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बस से किशोरी को उतारकर गैंगरेप में शामिल चालक, खलासी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


कूरेभार थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह सोमवार देर रात डेढ़ बजे कूरेभार कस्बा चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सेमरी रोड की ओर से आ रही एक प्राइवेट लग्जरी बस को पुलिस ने रोककर चेक किया। इस दौरान बस की पिछली सीट के नीचे एक किशोरी बदहवास हालत में मिली। पास में ही एक युवती अपने 10 वर्षीय भाई के साथ मौजूद थी। पुलिस किशोरी के साथ ही चालक हरिमंगल यादव और खलासी कुलदीप यादव निवासी कुदारन गलिबहां थाना कूरेभार और युवती व बच्चे को अभिरक्षा में लेकर थाने पहुंची।

पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि उसकी सौतेली बहन ने दवा कराने के बहाने रात 11 बजे उसे घर से बुलाया था। उसके बाद उसे बस से कुदारन गलिबहा गांव निवासी शिवपूजन सिंह के घर ले गई। शिवपूजन सिंह ने वहां उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद उसे दोबारा बस में लाया गया और बस में शिवपूजन सिंह और हरिमंगल ने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रात में ही सीओ बल्दीराय कूरेभार थाने पहुंच गए। पुलिस ने सामूहिक दुराचार के मामले में हरिमंगल यादव और साथ देने के आरोप में कुलदीप व किशोरी की सौतेली बहन को गिरफ्तार कर बस को सीज कर दिया। सीओ बल्दीराय ने बताया कि गैंगरेप में शामिल शिवपूजन सिंह फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें