प्रभारी फरीद अहमद के मुताबिक, मृतक सौरभ के मित्र से पूछताछ की गई है जिसमें उसने बताया है कि वे दोनों गांव के बाहर एक खंडहरनुमा मकान में बैठे मोबाइल में गेम खेल रहे थे। इसी दौरान हत्या आरोपी दोस्त सिगरेट पीने लगा। सौरभ ने दोस्त के सिगरेट पीने की बात उसकी मम्मी से कहने की बात कही।
इसी बात पर उसका दोस्त आगबबूला हो गया और उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। उसके दोस्त को लगा कि अगर सौरभ ने उसकी शिकायत कर दी तो घर पर उसकी पिटाई होगी। इसी वजह से उसने सौरभ का गला दबा दिया। इसी दौरान सौरभ अचेत हो गया। इसके बाद वह ब्लेड लेकर आया और सौरभ के दोनों हाथों की नस काट दी और शव ईंटों के ढेर के नीचे छिपा दिया। हत्या आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।