अमेठी जिला कोतवाली के टिकरी चौराहे पर किराए का कमरा लेकर रह रहे एक नवनियुक्त शिक्षक ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो युवक का शव छत से लटकता मिला। नवनियुक्त शिक्षक रंजीत यादव (30 वर्ष) शुकुलबाजार इलाके का रहने वाला था और भेटुआ के प्राथमिक विद्यालय में तैनात था।