फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पंचमुखी हनुमान गुलाचीन मंदिर में रंजिश में साधु ने महंत को गड़ासा मारा, गिरफ्तार

Sun, 01 Aug 2021 10:39 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

केशवदास की किसी बात पर हरेराम से कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ा तो केशवदास ने गड़ासे से हरेराम के सिर पर वार कर दिया। खून से लथपथ होकर हरेराम फर्श पर गिर गए। केशवदास दूसरा वार करते तब तक अन्य लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। खींचतान में गड़ासे के पिछले हिस्से से केशवदास का हाथ चोटिल हो गया।
विज्ञापन
महंत हरेराम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के विकासनगर के पंचमुखी हनुमान गुलाचीन मंदिर में शुक्रवार सुबह महंत हरेराम पर साधु केशवदास ने गड़ासे से हमला कर दिया। इसमें हरेराम के सिर में गंभीर चोट आई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। गड़ासा छीनने के दौरान केशवदास भी चोटिल हो गया। हरेराम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विकासनगर आनंद तिवारी के मुताबिक, हरेराम गुलाचीन मंदिर के महंत हैं। आरोपित केशवदास मूल रूप से राजस्थान के टोंक जिले के थानवाला के रहने वाला है। वह हरेराम का गुरुभाई भी है। दोनों के बीच पुराना विवाद है। तीन दिन पहले केशवदास यहां आए थे।

शुक्रवार सुबह उनकी विदाई की तैयारी चल रही थी। इस बीच केशवदास की किसी बात पर हरेराम से कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ा तो केशवदास ने गड़ासे से हरेराम के सिर पर वार कर दिया। खून से लथपथ होकर हरेराम फर्श पर गिर गए। केशवदास दूसरा वार करते तब तक अन्य लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। खींचतान में गड़ासे के पिछले हिस्से से केशवदास का हाथ चोटिल हो गया। वहीं, हरेराम को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


दो दिन से बना रहा था साजिश
महंत हरेराम दास ने कहा कि सुबह हवन पूजन करते वक्त जानलेवा हमला हुआ। केशवदास दो दिन से यहां रुका था। उसने किसी के कहने पर हत्या की नीयत से हमला किया है। आरोपी दो दिन से मौका तलाश रहा था। शुक्रवार सुबह मौका पाकर गड़ासे से हमला कर दिया। पुलिस सही से जांच करे ताकि हकीकत सामने आ सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें