फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर से थर्राया लखनऊ, मां-बेटी को गोली से उड़ाया

Tue, 02 Jun 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियांव के खदरी वसंतविहार निवासी सायरा बानो (45) और उसकी 15 वर्षीय बेटी सोनी की सोमवार रात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। दोनों घर पर अकेली थीं।
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे मुहल्ले का किशोर शिवम पानी लेने घर गया तो सायरा बानो अपने कमरे में और सोनी बाथरूम में खून से लथपथ पड़ी मिलीं। शिवम चीखते हुए बाहर भागा तब मुहल्लेवालों को वारदात की जानकारी मिली। दोनों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सायरा बानो का सेक्स रैकेट में नाम आ चुका है और वह दो बार जेल भी जा चुकी है। वह यहां मौरंग-सीमेंट का काम करने वाले पति, बेटी सोनी और बेटे साजिद के साथ रहती थी। बड़ी बेटी सना और गुड़िया की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


शाम को सायरा बानो बेटी-बेटे के साथ घर पर थी जबकि लाल बहादुर पास ही स्थित अपनी दुकान मुस्कान ट्रेडर्स में था। ट्रामा सेंटर पहुंचे डीआईजी को साजिद ने बताया कि वह रात करीब आठ बजे मुहल्ले में ही स्थित दूसरे मकान गया था।
विज्ञापन

सेक्स रैकेट व रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल

करीब 15 मिनट बाद उसने मुहल्ले के लड़के शिवम को ठंडा पानी लेने के लिए घर भेजा। शिवम घर पहुंचा तो बाथरूम में सोनी को खून से लथपथ पड़ा देख चीखते हुए भागा। जानकारी पाकर पहुंचे साजिद व अन्य लोग घर पहुंचे और सोनी को लेकर नजदीकी अस्पताल भागे।

इसी बीच कमरे में बेड के नीचे सायरा बानो के भी खून से लथपथ पड़ा होने की जानकारी से हड़कंप मच गया। उसे भी निजी अस्पताल लाया गया जहां से दोनों को ट्रामा रिफर कर दिया गया। यहां दोनों को मृत घोषित करते ही रोना-पीटना मच गया। लाल बहादुर बेहोश होकर गिर पड़े।

डीआईजी व प्रभारी एसएसपी आरके चतुर्वेदी सहित अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पति लाल बहादुर मिश्रा ने लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस इस जघन्य हत्याकांड के पीछे कोई और वजह मान रही है।

पुलिस का कहना है कि सेक्स रैकेट और रंजिश सहित अन्य बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। डीआईजी ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच सहित अन्य टीमें लगाई गई हैं। डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को घटनास्थल भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें