राजधानी लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में दरिंदे एक किशोरी को दबोचकर खेत में उठा ले गए और हाथ पैर बांधकर हैवानियत की। करीब एक घंटे बाद दरिंदों के चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची और मां के घर लौटने आपबीती सुनाई। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, मड़ियांव क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी (15) शनिवार शाम घर पर अकेली थी। उसकी मां रक्षाबंधन के त्यौहार पर मायके ठाकुरगंज गई थी। आरोप है कि गांव का देशराज (40) अपने नाबालिग साथी संग घर पहुंचा और किशोरी को दबोचकर खेत ले गया। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर गैंगरेप किया।
रात में मां के वापस लौटने पर किशोरी ने आपबीती बताई। मां के संग बेटी ने थाने पहुंचकर शिकायत की। गैंगरेप की जानकारी मिलते ही पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। सीओ अलीगंज को छानबीन के लिए तत्काल मौके पर भेजा गया। महिला पुलिसकर्मी ने छात्रा के बयान दर्ज कर लिए हैं।