फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: तालाब किनारे खून से लथपथ हालत में मिला गायब हुई नाबालिग छात्रा का शव

Sun, 11 Apr 2021 09:55 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र एक गांव में शनिवार देर शाम एक छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को तालाब के किनारे फेंक दिया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों के बीच छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की भी चर्चाएं हैं। बौंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की क्षेत्र के निजी विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा थी।

तेरह वर्षीय छात्रा शनिवार देर शाम करीब 9 बजे गांव में दूसरे छोर पर स्थित अपने पिता की दुकान गई थी और वहां से वापस घर लौट रही थी कि तभी गांव के निकट पुलिया के पास से गायब हो गई। छात्रा जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


तलाश करने पर छात्रा का शव पुलिया के बगल तालाब के किनारे खून से लथपथ हालत में मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। कुछ लोगों ने बताया कि छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को नकारा नहीं जा सकता है।

सूचना मिलते ही सीओ महसी कमलेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक बौंडी मनोज कुमार राय दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक बौंडी मनोज कुमार राय ने बताया कि मृतक छात्रा के पिता ने प्रार्थना पत्र दिया है। अज्ञात के विरूद्ध अपहरण कर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

वहीं कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोग किसी तरह की रंजिश से इंकार कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें