प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह के मुताबिक 19 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच में करण व आंचल सिंह ने डेबिट कार्ड के जरिए बैंक के 76,20,840 रुपये की खरीदारी कर डाली। इस रकम को दोनों अपना समझ बैठे थे।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बैंक द्वारा निकाले गये धन से 15.71 लाख रुपये की एक्सयूवी 300, 18.50 लाख रुपये के जेवरात, पांच लाख रुपये के मोबाइल, दो लाख रुपये ऊं साईं पेट्रोल पंप कटिबगिया बंथरा पर स्वैप किये। बैंक को जानकारी हुई तो बैंक ने इस रकम को बरामद कर लिया।
वहीं, पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को कटिबगिया के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने करीब 7,56,500 रुपये का सामान बरामद किया है। जिसमें 73500 रुपये नकदी, 1.33 लाख रुपये की एक बाइक, 5.50 लाख रुपये का यूको बैंक का चेक व एक जोड़ी पायल शामिल हैं।