फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद पर फौजी के बेटे ने मजदूर को मारी गोली, मौत

Thu, 24 Mar 2016 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियांव में बुधवार को होली खेलने के दौरान मामूली नोकझोंक के बाद रिटायर्ड फौजी के बेटे ने मजदूर को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने रिटायर्ड फौजी व उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मड़ियांव संतोष सिंह ने बताया कि नीलमथा निवासी जय प्रकाश रावत उर्फ संजय (30) पिछले कई वर्षों से अपनी पत्नी तीन बच्चों के साथ मड़ियांव के नौबस्ता खुर्द में किराये पर रह रहा है। पड़ोस में ही रिटायर्ड फौजी अरुण कुमार मिश्रा का मकान है।

बुधवार को होली खेलते समय जय प्रकाश रावत उसके घर के सामने जाकर बैठ गया। रिटायर्ड फौजी ने उसे वहां से भाग जाने की बात कही लेकिन उसने इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर उनमें नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


रिटायर्ड फौजी से कहासुनी के बाद उसके बेटे अजीत व सोनू ने शराब के नशे में धुत होकर जय प्रकाश रावत की पिटाई की। सोनू ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से जय प्रकाश रावत को गोली मार दी। मौके पर ही जय प्रकाश की मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सोनू वहां से भाग निकला। पुलिस ने अरुण कुमार मिश्रा व अजीत मिश्रा को हिरासत में ले लिया है। सोनू की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

वारदात के बाद भड़के लोगों ने किया हंगामा

रिटायर्ड फौजी अरुण कुमार मिश्रा का मोहल्ले के अन्य लोगों से भी झगड़ा है। वह अक्सर ही किसी न किसी से झगड़ा किया करता है। इसकी वजह से अरुण कुमार व उसके बेटों से कोई बात तक नहीं करता था।

मजदूर को गोली मारने की घटना के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। शराब के नशे में धुत लोगों ने अरुण मिश्रा के घर के सामने जमकर हंगामा किया। बाद में वह लोग मड़ियांव थाने पहुंच गये। पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें शांत कराया।

पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
जय प्रकाश रावत ने प्रेम विवाह किया था। वह पत्नी-बच्चों के साथ मड़ियांव में रहकर सुकून की जिंदगी गुजार रहा था।

किसी को यकीन तक नहीं हो रहा था कि जय प्रकाश को छोटी सी बात के चलते गोली मार दी जाएगी। पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें