पीड़ित महिला के अनुसार, रात में उसकी तहरीर पर तीन लोगों को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया था। एक आरोपी कपिल को पूछताछ के लिए हिरासत में भी ले लिया था।
बुधवार को महिला का मेडिकल कराया गया और स्लाइड जांच के लिए भेजी गई। इस दौरान महिला के परिजन पुलिस पर धमकाने और फैसला करने का दबाव बनाने के लिए गाली- गलौज करने का आरोप लगा रहे थे।
मेडिकल परीक्षण के बाद जब महिला अपने घर पहुंची तो घर एसआई फिरोज अख्तर और महिला कांस्टेबल अनुराधा बयान लेने और वीडियोग्राफी करने पहुंचे। इसी दौरान महिला के पति सुनील ने पुलिस के सामने ही मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। वह घर से बाहर निकला और सड़क पर भरे पानी में जा गिरा।
वहां से पैदल चिल्लाता हुआ कि पुलिस ने उसे जान से मारने का प्रयास किया है, कोतवाली पहुंचा। कोतवाली में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी भेजा। वहां जमकर हंगामा हुआ। महिला के पति सुनील और परिजनों ने सीएचसी में पुलिस पर जलाने का आरोप लगाया।
...तो क्या झूठा है गैंगरेप का मामला
एएसपी विद्या सागर मिश्रा, सीओ सीपी सिंह ने घटना स्थल का दौरा किया और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कराए। उन्होंने बताया कि सुनील ने स्वयं मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाई है। परिजन बिना वजह पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं और गैंगरेप का मामला भी प्रथम दृष्टा झूठा साबित हो रहा है। इसकी जांच कराई जा रही है।
एएसपी और सीओ से उलझे
जिस समय एएसपी और सीओ सीएचसी में डॉक्टर से जानकारी ले रहे थे तो उसी समय सुनील का भाई अनिल और उसकी मां पुलिस से उलझ गई। एसआई पर जलाने का आरोप लगाया। कई घंटे तक हंगामा चला। शिकायत डीआईजी और आईजी से करने की बात कही।
सीएचसी पर तपड़ता रहा सुनील
जिस समय सीएचसी में सुनील को मेडिकल के लिए लाया गया तो वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसके शरीर पर मात्र पानी डालकर बाहर खड़ा कर दिया। वह दर्द से चिल्लाता रहा। बाद में मेरठ के लिए रेफर किया गया। आरोप है कि सीएचसी पर ठीक से इलाज नहीं किया गया। दर्द से राहत के लिए दवा नहीं दी।
एसआई पर लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में बड़का रोड निवासी एक महिला द्वारा गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उसका बयान लेने पहुंचे एसआई और महिला कांस्टेबिल के व्यवहार से क्षुब्ध होकर पीड़ित महिला के पति ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली।
पीड़ितों ने कोतवाली और सीएचसी पर जमकर हंगामा किया। महिला के पति का आरोप है कि उसके ऊपर एसआई ने ही मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर मारने की कोशिश की है। घायल को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। वह 30 प्रतिशत जला है।
पुलिस ने एसआई की तहरीर पर आत्महत्या करने और पुलिस से अभद्रता करने का मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी ने भी मौके पर पहुंचे जानकारी की।
बड़का रोड निवासी एक महिला का आरोप है कि उसके साथ देवर समेत पांच लोगों ने गैंगरेप किया है। इसको लेकर पीड़ित महिला मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंची थी। लेकिन उसे पुलिस ने धमका कर भगा दिया था।