भाई के मुताबिक, शादी के बाद से ही ससुराल वाले पूजा से दो लाख नकद व एक तोले सोने की चैन लाने को कह रहे थे। इसको लेकर ससुराल के लोग पूजा को अक्सर पीटते थे। सास ने शुक्रवार रात चार बजे फोन कर सूचना दी कि पूजा कमरे में मृत पड़ी है।
इसके बाद शैलेंद्र ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के साथ बहन की ससुराल पहुंचा। बहन का शव छत के ऊपर चटाई पर पड़ा देख उसके होश उड़ गए।