फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: नशे में धुत भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार किया गया

Mon, 07 Jun 2021 07:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच

सार

बहराइच में नशे में धुत भतीजे ने चाचा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के समय चाचा-भतीजे दोनों नशे में थे।
विज्ञापन
वारदात के बाद पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेमरहना गांव में चाचा व भतीजे के बीच मामूली बात को लेकर हुए विवाद में बात इतनी बढ़ गई कि भतीजे ने आपा खो दिया और पास में रखी कुल्हाड़ी से चाचा के गले पर वार दिया। चाचा को जिंदा देख भतीजे ने दंतिया लाकर बेरहमी से अपने चाचा का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पाकर एएसपी ग्रामीण, सीओ नानपारा व थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


मोतीपुर थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव निवासी गुरुविंदर सिंह (40) पुत्र त्रिलोक सिंह घर मेें अकेले ही रहते थे। उनके बीबी व बच्चे नहीं थे। घर के पास ही 18 वर्षीय भतीजा अंग्रेज सिंह भी रहता था। चाचा-भतीजे के बीच अच्छी बनती भी थी, लेकिन रविवार की देर रात चाचा व भतीजे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि भतीजे ने चाचा को मार दिया। चाचा ने विरोध किया तो भतीजा और मारने पर आमादा हो गया। इसी दौरान उसकी नजर पास में रखी कुल्हाड़ी पर पड़ गई। भतीजे ने आवेश में आकर कुल्हाड़ी से चाचा पर हमला कर दिया। वह चित होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। जिस पर भतीजे का दिल नहीं पसीजा और उसने बेरहमी की हद पार करते हुए दंतिया से चाचा का गला रेतकर उनकी हत्या कर दी।

चीख-पुकार सुनकर मृतक के छोटे भाई नरेंद्र सिंह पहुंचे तो देखा कि खून से उनका बड़ा भाई लथपथ था। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मोतीपुर थानाध्यक्ष आरपी यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी आलाधिकारियों को दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही रात में ही नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव व एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी व सीओ ने आसपास के लोगों से वार्ता कर जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरपतार कर जेल भेज दिया है। घटना स्थल से कुल्हाड़ी व दंतिया भी बरामद हुई। बेरहमी से की गई हत्या की दास्ता सुनकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई भतीजे को कोस रहा है।

शराब के नशे में था आरोपी
बताया जाता है कि भतीजा शराब के नशे में था। जिसके चलते दोनों के बीच हुए किसी मामूली बात को लेकर वह नशे में होने के कारण घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि घटना स्थल से शराब की बोतल भी बरामद हुई है। हालांकि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हर बिंदु पर जांच के आदेश थानाध्यक्ष को दिए गए है।
विज्ञापन

अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें