पूर्व मंत्री व सांसद मेनका गांधी पर एक युवक ने अभद्र टिप्पणी की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट टिप्पणी से सांसद के समर्थकों में रोष है। एक समर्थक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बीजेपी समर्थक व सेमरौना गांव के प्रधान के प्रतिनिधि त्रिनेत्र पांडेय ने कूरेभार थाने में शिकायत की है। शिकायत के अनुसार कूरेभार थाना क्षेत्र के सरैया मझौआ के निवासी युवक ने सांसद मेनका गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है, जिससे लोगों में रोष है।
थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।