बंथरा में पत्नी से झगड़े के बाद ट्रक चालक सर्वेश पाल (28) ने शराब में जहर मिलाकर पी लिया। परिवारीजन उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया।
अंबरपुर गांव निवासी सर्वेश दादूपुर के एक गिट्टी प्लांट में ट्रक चलाता था। सोमवार दोपहर पत्नी ऋतु ने उससे घरेलू खर्च के लिए 500 रुपये मांगे। सर्वेश ने रुपये नहीं दिए तो पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया।
सर्वेश ने उसे काम चलाने को कहा लेकिन ऋतु अड़ गई और 1000 रुपये मांगने शुरू कर दिए। इससे गुस्साए सर्वेश ने उसकी पिटाई कर दी। ऋतु रोने लगी तो वह घर से बाहर निकल गया।