दोस्ती कुबूल न करने पर बौखलाए युवक ने गुरुवार को खूनी होली खेल डाली। घर के बगल में रहने वाली बीकॉम की छात्रा की गोली मारकर हत्या के बाद युवक ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया।
गोली की आवाज सुनकर लोग छत पर पहुंचे तो दोनों के खून से लथपथ शव अपनी अपनी छत पर पड़े थे। युवक के शव के पास उसकी देशी पिस्टल पड़ी हुई थी, जबकि छात्रा की छत पर कारतूस बिखरे हुए थे।
एसपी सुनील सक्सेना ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।