छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि गोलू गुप्ता को फंसाने के लिए सुधा के पिता अजय वर्मा व माता प्रमिला वर्मा की ओर से कुछ लोगों को सुपारी देकर बेटी की हत्या कराने की साजिश रच डाली थी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के पिता ने अपने रिश्तेदार गांव निवासी रामकुमार वर्मा की मदद से श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना अंतर्गत दूबकला गांव निवासी सलीम, रामसूरत और तुलसीराम उर्फ पबना को हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी। जिसमें डेढ़ लाख रुपये तत्काल दे दिए गए थे।
बाकी पैसा काम होने के बाद दिया जाना था। सभी ने सुधा वर्मा को मारकर शव को हाईवे के किनारे फेंक दिया था। बाकी पैसा लेने के लिए सुपारी किलर रविवार को भेटियामोड़ तिराहा के पास एकत्रित हुए थे। यहां से इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से 40,257 रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।