काकोरी के ईंटगांव में बुआ कहकर चिढ़ाने व छेड़खानी से आहत एक किशोरी ने शुक्रवार को अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से बृहस्पतिवार शाम किशोरी का झगड़ा हुआ था। डॉक्टरों ने 80 प्रतिशत झुलसी किशोरी की हालत नाजुक बताई है।
एसओ विजय कुमार यादव ने बताया कि ईंटगांव निवासी छोटू रावत (18) अपने घर से कुछ दूरी पर रहने वाली व अपने से उम्र में एक साल कम किशोरी को बुआ कहकर चिढ़ाता था।
उसने बृहस्पतिवार शाम रास्ते से जा रही किशोरी को कई लोगों की मौजूदगी में चिढ़ाना शुरू किया। खीझी युवती ने उसे थप्पड़ मार दिया। इससे आक्रोशित छोटू ने छेड़खानी के साथ उसकी पिटाई कर दी। आहत किशोरी रोते हुए घर लौटी।
माता-पिता को आपबीती सुनाई। उन्होंने छोटू की हरकतों को नजरअंदाज करने की सलाह देकर शांत करा दिया।