फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: युवती की गला कसकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

Wed, 02 Mar 2022 06:21 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर के महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव में घर से बाहर निकली एक युवती की गला कसकर हत्या कर दी गई है। उसका शव गन्ने के खेत में मिला है।
विज्ञापन
घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे एएसपी संजय कुमार राय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव निवासी युवती का शव बुधवार को गांव के पास गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। दुपट्टे से गला कस कर हत्या की गई थी। घटना से परिजनों में रोना पिटना मचा हुआ है। शव के पास से पुलिस ने पायल व कपड़े आदि भी बरामद किया है। एएसपी संजय कुमार राय भी गांव पहुंचे और मौके का जायजा लिया।

विज्ञापन


महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव निवासी 18 वर्षीय अंतिमा उर्फ शिवानी सिंह पुत्री सत्यप्रकाश सिंह मंगलवार दिन में करीब 10 बजे घर से फोटो खिंचवाने के लिए महरुआ बाजार के लिए निकली थी। बताया जाता है कि वह इसके बाद घर नहीं लौटी। विलंब होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच बुधवार सुबह गांव के बाहर स्थित एक गन्ने के खेत में हत्या कर फेंका शव मिला। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकजुट हो गए। रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों के मुताबिक अंतिमा की दुपट्टे से गला कसकर निमर्मता पूर्वक हत्या की गई थी। उसके मुंह व नाक से खून निकल रहा था। महरुआ पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेत से एक पायल व पॉलीथिन में कुछ कपड़ा भी बरामद हुआ है। एएसपी संजय कुमार राय ने भी मौके का जायजा लिया। परिजनों से वार्ता कर मामले में समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


कहा कि जल्द ही केस दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की चर्चा भी है। उधर महरुआ थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध तहरीर मिली है। छानबीन के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें