फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में हादसा: रोडवेज बस ने बाइक सवार किशोर को कुचला, परिजनों ने किया हंगामा, आरोपी चालक फरार

Wed, 02 Mar 2022 04:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

जीटी रोड पर सागर ढाबे के पास हादसा हुआ। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
मृतक अजय का फाइल फोटो, दूसरी ओर विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीटी रोड पर सागर ढाबे के पास बाइक सवार युवक और किशोर को रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई वहीं बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बस देखकर उस पर पथराव कर दिया और जीटी रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाया और जाम खुलवाया। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महमूदपुर निवासी जीतो ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बेटा अजय (16) और गांव निवासी सतीश ने उन्हें सागर ढाबे के पास छोड़ा और बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सतीश चला रहा था जबकि अजय पीछे बैठा था। इसी बीच दिल्ली की ओर से करनाल डिपो की रोडवेज बस तेज रफ्तार में आई और ओवरटेक में बाइक में टक्कर मार दी। सतीश कच्ची सड़क पर जा गिरा जबकि बेटा बस के नीचे आ गया। आरोप है कि बस चालक बाइक और बेटे को करीब 15-20 मीटर तक घसीटकर ले गया। हादसे में अजय की मौत हो गई।  

प्रत्यक्षर्दियों ने बताया कि आरोपी बस चालक टक्कर मारने के बावजूद भागने के प्रयास में रहा जबकि बस के नीचे अजय करीब 10 मिनट तक तड़पता रहा। स्थानीय लोगों की मदद से जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया, तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने किया बस पर पथराव
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिखलते मौके पर पहुंचे। रोडवेज बस देखकर उनका पारा चढ़ गया। बस पर पथराव कर दिया। महिलाएं जीटी रोड पर जाकर लेट गईं और जमकर हंगामा किया। सदर थाना पुलिस ने रूट डायवर्ट कर जाम खुलावाया और वाहनों को निकाला। 

निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर उठे परिजन
मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी अतर सिंह ने मृतक के परिजनों और महिलाओं को निष्पक्ष जांच करने और आरोपी जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।  जिसके बाद परिजन शांत हुए और थाना प्रभारी उन्हें अपने साथ ही सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। 

पिता की 10 वर्ष पहले हो चुकी मौत
दादा रमेश ने बताया कि उनके बेटे जगदीश की 10 वर्ष पहले बीमारी की वजह से मौत हो चुकी है। जगदीश की बड़ी बेटी गीता शादीशुदा है, मंझला बेटा दीपक और सबसे छोटा अजय था। मां जीतो का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


मृतक की मां की शिकायत पर अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।  - अतर सिंह, थाना प्रभारी, थाना सदर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें