फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: खेत की रखवाली करने गए किसान की सिर में गोली मारकर हत्या

Sat, 29 Jan 2022 12:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के माल इलाके के एक गांव में खेत की रखवाली करने गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माल के दन्नोर गांव में शुक्रवार रात खेत की रखवाली करने गए किसान की सिर और पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह खेत में खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने न तो किसी पर कोई आरोप लगाया है और न ही घटना का कोई कारण भी सामने आया है। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


माल के दन्नोर निवासी किसान राकेश गुप्ता (32) शुक्रवार रात खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। रात में घर नहीं लौटा तो परिजनों ने समझा कि खेत में काम कर रहा होगा। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में राकेश का शव पड़ा देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

सीओ मलिहाबाद योगेश सिंह और माल थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड बुलाकर भी छानबीन की गई। पता चला कि राकेश के सिर और पीठ में नजदीक से गोली मारी गई है। पुलिस ने राकेश के घर वालों से बात की मगर उन्होंने किसी से रंजिश होने से इनकार किया। सीओ का कहना है कि परिजन जो भी तहरीर देंगे उसी के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कई बिंदुओं पर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


घर में मचा कोहराम
सुबह-सुबह राकेश की हत्या की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। गांव वालों ने बताया कि 4 साल पहले ही राकेश की शादी हुई थी। वह मिलनसार था और गांव में किसी से दुश्मनी भी नहीं थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें