फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो क्लिप से सामने आई होमगार्ड से तांत्रिक बने बाबा की सच्चाई

Thu, 23 Jun 2016 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड से तां‌त्रिक बने बाबा ने एक युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो उसकी असलियत सामने आई। एसएसपी की फटकार पर हसनगंज पुलिस ने झाड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म का प्रयास करने वाले बाबा कन्हैयालाल के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की लेकिन, कई घंटे बाद दबिश देने पहुंची।
विज्ञापन


इस बीच बाबा अपनी जरूरत का सामान लेकर फरार हो चुका था। पीड़िता ने पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।

एसएसपी मंजिल सैनी ने समाज सेविका व पीड़िता की शिकायत पर एसओ हसनगंज को मंगलवार रात कैंप ऑफिस तलब करके कार्रवाई के आदेश दिए। बाबा की करतूत की सीडी भी एसओ को सौंपी।

इस पर देर रात हसनगंज थाने में बाबा कन्हैयालाल के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज हुई और तफ्तीश एसआई विवेक कुमार सिंह को सौंपी गई। पुलिस टीम बुधवार सुबह बाबा का ठिकाना मालूम करते हुए उसके घर पहुंची। इससे पहले कन्हैयालाल फरार हो चुका था।
विज्ञापन

पुलिस ने पहले टाल दिया नहीं लिया कोई एक्‍शन

पुलिस ने पत्नी मालती देवी व परिवारीजनों से कन्हैयालाल के संभावित ठिकानों के बारे में पूछताछ की और हिदायत देकर लौट गई।

झाड़-फूंक के बहाने बाबा की करतूत का शिकार बनी युवती ने पुलिस की हीलाहवाली पर रोष जताया। उसने कहा कि बाबा के चंगुल से छूटकर उसने तुरंत थाने में शिकायत की लेकिन, पुलिस ने टरका दिया। पुलिस की लापरवाही के चलते बाबा कन्हैयालाल भागने में सफल रहा।

क्लिप देखकर खिसकी भक्तों की भीड़
बाबा कन्हैयालाल की करतूत की अमर उजाला में खबर पढ़कर बुधवार सुबह से ही उसके घर पर भक्तों की भीड़ लगने लगी। परिवारीजनों के साथ आई कई महिलाएं बाबा के गुणगान करके आरोप फर्जी बता रही थीं।

पत्नी मालती के साथ बेटी व पुत्रवधू बाबा कन्हैयालाल के समर्थन में माहौल बनाने में जुटी थी। इस बीच पड़ताल करने पहुंची टीम ने उन्हें समाज सेविका द्वारा तैयार क्लिप के कुछ अंश दिखाते हुए बाबा के संवाद सुनाए। अक्सर झाड़-फूंक कराने आने वाली महिलाएं खिसकने लगीं।
विज्ञापन

पति की करतूत देखकर फूटा पत्नी का गुस्सा

भक्तों की भीड़ को बाबा कन्हैयालाल के समर्थन जुटा रही पत्नी मालती देवी ने क्लिप देखकर कुछ देर के लिए चुप्पी साधी। इसके बाद उसका गुस्सा फूट पड़ा। बोली कि शुगर, ब्लडप्रेशर और हार्ट पेशेंट होने के बावजूद कन्हैयालाल उसे प्रताड़ित करता था।

वह भक्तों के बीच अपनी धुन में मस्त रहता था। बीमारी के चलते उसने अपनी बेटी को ससुराल से बुलाया। बहू मोहल्ले में परचून की दुकान चलाती है और बेटा प्राइवेट नौकरी करता है।

होमगार्ड से तांत्रिक बना था कन्हैयालाल
पति की करतूत पर शर्मसार मालती देवी ने बताया कि बीकेटी के एक गांव का मूलनिवासी कन्हैयालाल बरसों पहले होमगार्ड था और हसनगंज थाने में तैनाती थी। वहां होमगार्डों की ड्यूटी लगाता था।

करीब दस साल पहले उसे तंत्रमंत्र में दिलचस्पी हुई और घर पर पूजापाठ के साथ झाड़फूंक शुरू की। घर के लोग अपने काम में व्यस्त रहते थे। कन्हैयालाल दरवाजा खुले रखकर झाड़फूंक करता था। उसके द्वारा ऐसे में युवती से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने पर विश्वास नहीं हो रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें