फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: कर्ज में डूबे व्यापारी दंपती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट से सामने आया सच

Sat, 30 Jan 2021 02:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लूसी मैथ्यू व मैथ्यू जोसेफ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के अलीगंज सेक्टर क्यू निवासी 46 वर्षीय मैथ्यू और उनकी पत्नी लूसी ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस पहुंची। दोनों शव को कमरे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती पड़ताल में सुसाइड नोट मिला है जिसमें कर्ज में डूबे होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक मूल रूप से केरल के रहने वाले मैथ्यू परिवार के साथ सेक्टर क्यू में रहते थे। उनका इलेक्ट्रॉनिक का कारोबार था। एक बेटी है जो लंदन में रहती है।

शुक्रवार देर शाम वो वापस घर पहुंचे। इसके बाद से आसपास के लोगों ने घर के अंदर से कोई आहट नहीं सुनी। सुबह दंपती बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और कमरे के अंदर दाखिल हुए तो अंदर दोनों के शव मिले।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मैथ्यू का कारोबार घाटे में चल रहा था। इस व्यापार को पटरी पर लाने के लिए उन्होंने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। कर्ज अधिक होने और उसे न चुका पाने के कारण उन्होंने फांसी लगा ली फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें