फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में बेहोश मिली कॉलगर्ल, छोड़कर भाग गया ग्राहक

Thu, 24 Sep 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा इलाके में जेनिसिस पार्क के पास झाड़ियों में बुधवार सुबह एक युवती बेहोश मिली। युवती के शरीर पर केवल गमछा पड़ा था और उसके कपड़े थोड़ी दूरी पर पड़े थे। सूचना पर पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


होश आने पर खुलासा हुआ कि देह व्यापार से जुड़ी युवती एक ग्राहक के साथ आई थी। नशा चढ़ने पर ग्राहक उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया।

सूत्रों के मुताबिक, गुडंबा क्षेत्र में एलएनटी स्थित सरगम अपार्टमेंट के सिक्योरिटी सुपरवाइजर महेंद्र सिंह ने सुबह 7:40 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक युवती के झाड़ियों में नग्न अवस्था में बेहोश पड़े होने की सूचना दी। इंस्पेक्टर गुडंबा ऋषिकेश यादव ने वहां पहुंच युवती को अस्पताल भिजवाया। उसके हाथ पर गोदने से शिनाख्त की कोशिश शुरू की।

होश आने पर युवती ने अपना व पति के नाम के साथ खुद को राजस्थान का मूल निवासी बताया। तहकीकात में पता चला कि आलमबाग में रहने वाली युवती देह व्यापार करती है। वह चारबाग में ग्राहकों की तलाश करती है। उनके साथ नाका इलाके के होटलों व अन्य स्थानों पर जाती है।
विज्ञापन


उसने मंगलवार रात एक ग्राहक से तीन हजार रुपये में सौदा किया। ग्राहक ने होटल का खर्च देने में असमर्थता जताई। इसके बाद युवती को कार में बिठा ग्राहक सुनसान स्थानों पर गाड़ी दौड़ाने के साथ जाम लड़ाता रहा। नशा अधिक होने पर युवती अपनी सीट पर ही लुढ़क गई। युवती ने बयान दिया कि ग्राहक ही उसे इस हाल में झाड़ियों में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस की साठगांठ से धड़ल्ले से देह व्यापार

युवती ने खुलासा किया कि उसकी तरह कई महिलाएं चारबाग में देह व्यापार करती हैं। जीआरपी व नाका कोतवाली के सिपाही उनके संपर्क में रहते हैं। होटल में जाने के कुछ देर बाद पुलिस आ जाती है। इस बीच ग्राहक से कीमत वसूल चुकी कॉलगर्ल भाग निकलती हैं और पुलिसकर्मी ग्राहकों को धमकाकर वसूली करते हैं।

हत्या के बाद भी नहीं चेती पुलिस
राजधानी में पिछले दिनों देह व्यापार से जुड़ी पांच महिलाओं की हत्या हो चुकी है। इनमें सायरा बानो व नंदिनी के अलावा तीन महिलाएं चारबाग के सेक्स रैकेट से जुड़ी थीं। एक कॉलगर्ल की हत्या कर शव सरोजनीनगर में फेंका गया था, दूसरी की हत्या पारा इलाके में हुई।

उसके भी तार पुलिसकर्मियों के जुड़े थे। इसके बाद पीजीआई इलाके में कॉलगर्ल की हत्या कर शव तालाब किनारे फेंका गया था। युवती की शिनाख्त तो हुई, लेकिन कातिल पकड़े नहीं जा सके।

मामले पर ऋषिकेश यादव इंस्पेक्टर गुंडबा का कहना है कि झाड़ियों में बेहोश मिली युवती देह व्यापार से जुड़ी थी। इलाके के सभी पिकेट पर ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों को चार पहिया वाहनों पर रात में विशेष नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। छानबीन की जा रही है कि उसे झाड़ियों में फेंकने वाला कौन था? मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें