फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: सुलभ शौचालय में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी के पैरों के निशान मिले

Wed, 02 Jun 2021 12:44 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा

सार

गोंडा जिले में हुए एक हैवानियत भरी वारदात में एक 10 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद दुपट्टे से ही गला कसकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा नगर के घनी आबादी वाले सकरौरा पूर्वी मोहल्ले में सुलभ शौचालय में मंगलवार की दोपहर एक दस वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बालिका के दुपट्टे से ही गला कसकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या के कुछ देर बाद एक बालिका जब शौच के लिए गई तो उसने शौचालय में शव पड़ा देखकर शोर मचाया। बालिका का शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के सकरौरा पूर्वी मोहल्ले में बने नगर पालिका के सुलभ शौचालय में पास के गांव के एक बालिका मंगलवार दोपहर शौच के लिए गई थी। तभी बालिका का पीछा कर रहे एक युवक ने पहुंचकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका के विरोध करने पर आरोपी युवक ने बालिका की उसकी दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी और फरार हो गया। इसके कुछ देर बाद जब एक दूसरी बालिका शौच के लिए शौचालय पहुंची तो उसने अंदर बालिका का शव पड़ा देखा तो सहम गई और शोर मचाते बाहर की ओर भागी।

बालिका के शोर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े और देखते ही देखते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि शमीम अच्छन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह अपनी टीम के एसआई शिवशरण गौड़, एसआई अजय कुमार सिंह के साथ पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन


बालिका की शिनाख्त पास के एक गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग के नातिन के रूप में हुई है। बालिका अपने पिता की मौत के बाद से अपनी मां व भाई बहनों के साथ अपने नाना के यहां रहती थी। बालिका के पैरों में एक टेप चिपका हुआ मिला है। शौचालय से कुछ दूरी पर किसी के पैरों के निशान भी मिले हैं। माना जा रहा है कि बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करके भागने वाले के आरोपी के ही निशान हैं। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह का कहना है कि बालिका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें