फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा: सहारा इंडिया से धोखाधड़ी कर 9.38 करोड़ उड़ाए, कंपनी के ही दो अधिकारियों पर आरोप

Mon, 08 Nov 2021 11:43 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के दो अधिकारियों पर 9.38 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़ का आरोप लगा है। मामले में चीफ फाइनेंस ऑफिसर की तहरीर पर अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के दो अधिकारियों पर फर्जीवाड़ा कर कंपनी को करीब 9.38 करोड़ रुपये की चपत लगाने का आरोप है। सहारा इंडिया के चीफ फाइनेंस ऑफिसर ने अलीगंज थाने में तहरीर दी मगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। बाद में उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की। अब कोर्ट के आदेश पर अलीगंज पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


सहारा इंडिया के चीफ फाइनेंस ऑफिसर संतोष कुमार मिश्र के मुताबिक, वर्ष 2008 में कंपनी के निदेशक मंडल ने निर्णय लिया था कि बैंकों में आवश्यकतानुसार कलेक्शन व करंट खाता खुलवाया जाए। इसका अधिकार कंपनी के चीफ एक्जीक्यूटिव व चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के साथ ही चीफ फाइनेंस ऑफिसर संजय अग्रवाल को भी प्राप्त था।

संजय के हटने के बाद ईश्वरचंद्र राय को चीफ फाइनेंस ऑफिसर बनाया गया। ईश्वरचंद्र एक नवंबर 2013 से 11 अगस्त 2018 तक इस पद पर तैनात रहे। आरोप है कि इसी समयावधि में कंपनी से नौ करोड़, 38 लाख, 40 हजार, 144 रुपये फर्जीवाड़ा कर निकाल लिए गए।
विज्ञापन


ये रकम चेक, कैश, डिमांड ड्राफ्ट और आरटीजीएस के जरिये निकाली गई। वर्तमान चीफ फाइनेंस ऑफिसर संतोष कुमार मिश्र के मुताबिक, संजय अग्रवाल व ईश्वरचंद्र राय, आपसी मिलीभगत से साजिश के तहत रुपये निकालते रहे और गलत रिपोर्ट तैयार कर धोखाधड़ी को छिपाते रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें