फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: चिकित्सक से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, रकम न मिलने पर पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी

Mon, 08 Nov 2021 10:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डॉ. शशिकांत दीक्षित से शशांक मिश्रा नाम के युवक से पहले से विवाद चल रहा है। वहीं जिस नंबर से धमकी भरा फोन आया उसकी जांच की गई तो पता चला है कि शशांक मिश्रा का नंबर है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के मोहद्दीपुर स्थित टाइम नियर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. शशिकांत दीक्षित से फोन पर दो करोड़ रुपये रंगदारी मांगी गई है। रुपये न मिलने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। मोबाइल नंबर के आधार पर शशांक मिश्रा नाम के युवक के खिलाफ कैंट थाने में डॉक्टर ने केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी का डॉक्टर से पुराना विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


रविवार की शाम छह बजे डॉ. शशिकांत दीक्षित ने डायल 112 के साथ ही एसएसपी को फोन कर बताया कि शाम 5:41 और 5:44 बजे उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। काल रिसीव करने पर दूसरी तरफ से धमकी देते हुए रात में 12 बजे तक दो करोड़ रुपये न देने पर पूरे परिवार की हत्या करने की बात कही गई।

डॉक्टर से रंगदारी मांगने की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सोनम कुमार, सीओ कैंट श्यामदेव बिंद व क्राइम ब्रांच की टीम टाइम नियर हॉस्पिटल पहुंच गई। जिस नंबर से फोन आया था उसके बारे में छानबीन करने पर पता चला कि मोहद्दीपुर के रहने वाले शशांक मिश्रा का है।
विज्ञापन


एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद युवक के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। शशांक मिश्रा नाम के युवक से डॉक्टर का पहले से विवाद चल रहा है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी। एहतियात के तौर पर डॉक्टर व उनके परिवार को सुरक्षा दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें